Jolly LLB 3: अरशद वारसी और अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है. मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट बता दी है।
Jolly LLB 3: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म हंसी के साथ-साथ कोर्ट रूम ड्रामा के जरिए एक अनोखा सामाजिक संदेश देती है। इससे पहले फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म के पहले पार्ट में एक्टर अरशद वारसी और दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार नजर आए थे। दोनों ने ही जॉली की भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार मजा डबल होने वाला है क्योंकि दोनों जॉली यानी अक्षय और अरशद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर को लेकर मेकर्स की ओर से आज एक नया वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में ये साफ कर दिया गया है कि फिल्म का ट्रेलर कब और कहां आएगा। इस वीडियो में अक्षय और अरशद जज सुंदर लाल त्रिपाठी के सामने खड़े होकर कानपुर और मेरठ में ट्रेलर रिलीज किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच जज साहब कहते हैं कि आप दोनों लगे रहो, जनता का आदेश तो आ गया है।
View this post on Instagram
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ इस कोर्ट रूम ड्रामा फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है। इससे पहले फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। पहले पार्ट में जहां अरशद वारसी जॉली बने थे, जो मेरठ से आता है। जबकि दूसरे पार्ट ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार जॉली के किरदार में नजर आए थे। यह जॉली कानपुर से आता है। अब फिल्म के तीसरे पार्ट में दोनों ही जॉली पहली बार एकसाथ नजर आएंगे। यह कोर्ट रूम कॉमेडी ड्रामा 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़े-
Dhamaal 4: फिर लगेगा कॉमेडी का तड़का, धमाल 4 की कास्ट और रिलीज डेट अनॉउंस
‘जॉली एलएलबी’ 2013 में आई थी. उसका बजट 12 करोड़ रुपये था. फिल्म ने 32.43 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘जॉली एलएलबी 2’ साल 2017 में आई थी. मेकर्स ने इसे बनाने में 30 करोड़ रुपये खर्च किए थे और 117 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था.
ये भी पढ़े-
The Conjuring: हॉलीवुड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, ओपनिंग डे पर बनाया रिकॉर्ड