इलाहाबाद बैंक आफीसर्स एसोसिएशन ने राजकीय बालिका इंटर कालेज को भेंट किए सीलिंग पंखे

लखनऊ। गोमतीनगर के विनय खंड-4 स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज को वसुंधरा फाउंडेशन की प्रेरणा से आल इंडिया इलाहाबाद बैंक आफीसर्स एसोसिएशन की तरफ से 15 सीलिंग पंखे भेंटस्वरूप दिए गए।

इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ शुक्ल ने अपने विद्यार्थी जीवन के कष्टप्रद क्षणों को याद करते हुए कहा मौसम वैज्ञानिकों द्वारा इस वर्ष की गई भविष्यवाणी में मार्च से मई तक भीषण गर्मी पड़नेवाली है।

इससे निजात पाने के लिए वसुंधरा फाउंडेशन से प्रेरित होकर, विद्यालय के छात्रों के लिए ब्रांडेड कंपनी के 15 सीलिंग पंखे देने का संकल्प लिया। इस संकल्प में हमारी एसोसिएशन की अहम भूमिका है। जिससे छात्राओं को पढ़ाई में गर्मी की वजह से किसी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न हो।

रामनाथ शुक्ल ने विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों एवं  फाउंडेशन के सदस्यों को एसोसिएशन की तरफ से आश्वस्त करते हुए कहा हम और हमारी एसोसिएशन छात्राओं के सहयोग के लिए विद्यालय के प्रांगण मे सदैव आते रहेंगे।

राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य निताशा सिन्हा एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने आल इंडिया इलाहाबाद बैंक आफीसर्स एसोशिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ शुक्ल के प्रति अपने उद्गारों एवं विचारों को रखते हुए विद्यालय के छात्राओं के लिए 15सीलिंग पंखे देने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मंडल सचिव नमित शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रियंका झा आदि उपस्थित रहे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *