Kingdom OTT Release: विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। आइये जानते हैं किस प्लेटफॉर्म पर इसे देखा जा सकता है।
Kingdom OTT Release: विजय देवरकोंडा की हालिया रिलीज फिल्म ‘किंगडम’, जिसे हिंदी में ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज किया गया था। सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में फ्लॉप रही इस फिल्म के ओटीटी पर आने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब ओटीटी पर आने के बाद दर्शक निराश हो गए हैं। जानिए आखिर क्यों फिल्म के डिजिटल रिलीज से निराश हुए फैंस।
कब हो रही स्ट्रीम?
विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ को थिएटर में ऑडियंस का मिला-जुला रिएक्शन मिला था। वहीं जिन्होंने इस मूवी को सिनेमाघरों में देखना मिस कर दिया अब वो घर पर बैठकर ही अपनी फैमिली के साथ मूवी को एन्जॉय कर सकते हैं। ‘किंगडम’ को नेटफ्लिक्स पर आज यानी 27 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है। इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स भारत ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर दी है।
In the kingdom of gold, blood and fire… a new king rises from the ashes 🤴🔥 pic.twitter.com/MWHBYavB0q
— Netflix India (@NetflixIndia) August 25, 2025
नेटफ्लिक्स ने किया पोस्ट
नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए गणेश चतुर्थी के मौके पर मूवी को स्ट्रीम करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘सोने, खून और आग के राज्य में… राख से एक नया राजा उभरता है।’ ओटीटी पर इस मूवी को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। जिनमें तमिल, तेलगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं।
मूवी में कौन-कौन?
किंगडम में विजय देवरकोंडा धमाकेदार एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। इस मूवी में एक्शन करके विजय ने अपनी रोमांटिक हीरो वाली इमेज पूरी तरह से बदलकर रख दी। वहीं मूवी में विजय के साथ-साथ भाग्यश्री बोरसे, सत्यदेव कंचरणा, वेंकटेश वीपी और मनीष चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
Sanjay Dutt ने खरीदी करोड़ों की SUV, वायरल हुआ लग्जरी कार का वीडियो