Param Sundari Box office Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ इसी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। ‘परम सुंदरी’ को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक।
Param Sundari Box office Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। लंबे समय के बाद एक रोम-कॉम स्टोरी रिलीज होने जा रही है. जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है इसे लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा बढ़ गई है. फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. परम सुंदरी की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है और 24 घंटे में फिल्म से अच्छे खासे टिकट बेच दिए हैं। सिद्धार्थ-जान्हवी की मूवी ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई करने में सफल रहेगी
परम सुंदरी ने एडवांस बुकिंग में बेचे इतने टिकट
परम सुंदरी की एडवांस बुकिंग भारत में अच्छी शुरुआत करने के लिए टिकट धड़ाधड़ बेच रही है. 27 अगस्त 1 बजे तक मूवी ने बुकमायशो और डिस्ट्रिक्ट ऐप पर ओपनिंग डे के लिए लगभग 10 हजार टिकट बिक चुके हैं. आगे और इसमें तेजी आने की उम्मीद है. मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे मेट्रो सीटीज में फिल्म की भारी मांग देखी गई.
View this post on Instagram
क्या है फिल्म की कहानी?
परम सुंदरी देश के दो बिल्कुल अलग-अलग क्षेत्रों के दो व्यक्तियों के बीच के रिश्ते को दिखाती है. जान्हवी कपूर देखपट्टा सुंदरी दामोदरम पिल्लई का किरदार निभा रही हैं, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के एक युवा परम सचदेव का किरदार निभा रहे हैं. उनकी कहानियां केरल के खूबसूरत इलाकों में शुरू होती है, लेकिन गलतफहमियां, सांस्कृतिक असमानताएं और परिवार की अपेक्षाओं को कारण वह अलग हो जाते हैं.
ये भी पढ़े-
तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन दिखाई देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 45 करोड़ रुपये का खर्चा किया है। इस मूवी में मनजोत सिंह और संजय कपूर सहित कई एक्टर्स अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। वैसे आप सिद्धार्थ-जान्हवी की इस मूवी को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।
ये भी पढ़े-
Ikk Kudi teaser: शहनाज़ गिल की ‘Ikk Kudi’ का टीजर रिलीज, दो पीढ़ियों के बीच शादी का संघर्ष