कानपुर में Google Maps की सर्वे कार पर हमला, ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा…

Kanpur News: यूपी के कानपुर में गूगल मैप की गाड़ी सर्वे कर रही थी। ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर रोका और फिर जमकर मार-पीट की। गांव में चोरों के कारण सभी परेशान थे। ऐसे में गूगल मैप की गाड़ी को चोरों की गाड़ी समझा।

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गूगल मैप (Google Maps) की सर्वे टीम से को गांव वालों ने चोर समझकर रोका और फिर जमकर मार-पीट की। गांव में चोरों के कारण सभी परेशान थे. ऐसे में गूगल मैप की गाड़ी को लोगों ने चोरों की गाड़ी समझ लिया और टीम की पिटाई कर डाली.इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से गूगल मैप कर्मियों को बचाया और मामले में जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि महोलिया के ग्रामीणों ने गूगल मैप कर्मियों को चोर समझ लिया था।

क्या था पूरा मामला?

कानपुर की सड़कों में सर्वे कर रही थी हाईटेक कैमरे से लैश गूगल की कार. लोगों को लगा चोर हैं रात में चोरी के लिए दिन में कैमरे के साथ रेकी करने आए हैं. भीड़ ने गूगल के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी.  गांव वालों को गाड़ी चोरों की लगी। उन्होंने गूगल मैप स्टाफ की गाड़ी रोकी और उनसे पूछताछ की। युवकों के जवाब गांव वालों को संतोषजन नहीं लगे। गांव वालों ने देखा की युवक फोटो लेकर कहीं अपलोड कर रहे थए। इसी के बाद क्षेत्र में हो रही चोरियों से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टाफ को भी चोर समझकर पीट दिया।

ये भी पढ़े-

‘गोपनीय या दिखावा?’ – संभल हिंसा जांच रिपोर्ट पर सरकार को विपक्ष ने घेरा

मारपीट की घटना की जानकरी यूपी पुलिस को भी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों से गाड़ी और स्टाफ को छुड़ाया. पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और स्टाफ से पूछताछ की. पुलिस को युवकों के गूगल मैप के लिए काम करने की जानकारी मिली. पुलिस ने कर्मचारियों को भीड़ से छुड़ाकर सुरक्षित बाहर निकाला

यह भी पढ़ें…

तंत्र-मंत्र के चक्कर में दादा ने पोते की ली जान; टुकड़े-टुकड़े कर फेंका शव…