कंगना रनौत और रंगोली चंदेल को समन भेजकर किया तलब

23-24 नवंबर को कंगना रनौत और रंगोली चंदेल को थाने में होना होगा पेश  

मुंबई। लगातार सुर्ख़ियों में चल रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल एक बार फिर मुसीबत में फंसती हुई नजर आ रही हैं। बांद्रा पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली को समन भेजकर तलब किया है।

दरअसल, मुंबई के उपनगर बांद्रा की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के बाद दोनों पर केस दर्ज किया गया है। 

आदेश के तामील हेतु बांद्रा पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली को समन भेजकर तलब किया है।

पुलिस ने उन्हें सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व दो समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने को लेकर 23-24 नवंबर को पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा है। 

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *