
साफ़ चमकती हुई स्किन पाना हर किसी की चाहत होती है। इसको पूरा करने के लिए लड़के-लड़कियां क्या कुछ जतन नहीं करते? महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट और मेकअप के इस्तेमाल से लेकर और भी बहुत कुछ।
लेकिन अगर स्किन अंदर से साफ और खिलती हुई नहीं दिखती, तो सभी ब्यूटी प्रोडक्ट और मेकअप का समान बेकार साबित होते हैं।
स्किन को बेजान, कील-मुहांसों और खुरदरेपन से बचाने के लिए स्किन की उचित देखभाल होना आवश्यक है।
जिस तरह हम रात को सोने से पहले चेहरे को वॉश करके मॉइश्चुराइजर का इस्तेमाल करते हैं उसी तरह सुबह-सुबह भी स्किन की देखभाल करने की जरूरत है। सिंपल स्किन ब्यूटी रूटीन को फॉलो करने से आपकी स्किन जवां और खूबसूरत दिखेगी।
तो आइए जानते हैं कि हम किस तरह स्किन की केयर कर सकते हैं?
सुबह उठकर ठंडे पानी से करें चेहरा वॉश:
- सुबह सबसे पहले चेहरे को ठंडे पानी से धोना चाहिए, ताकि रातभर स्किन में जो बदलाव आते है, जो डेड स्किन चेहरे पर जम जाती है वो आसानी से हट जाए।
- अगर आप नाइट क्रीम लगाकर सोते हैं तो सुबह तक उस पर गंदगी की परत जम जाती है। इसलिए उठने के बाद कूलिंग फेस वॉश से चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें।
- अगर त्वचा तैलीय है, तो बेहतर होगा कि एक्सफोलिएटिंग फेस वॉश का इस्तेमाल करें। सामान्य त्वचा के लिए कई फेस वाश मार्किट में मौजूद रहते है।
टोनर का करें इस्तेमाल:
कई महिलाएं स्किन पर टोनर का इस्तेमाल नहीं करती। आप जानती हैं कि एक अच्छी गुणवत्ता वाला टोनर स्किन के छिद्रों को खोलता है, साथ ही स्किन का पीएच (PH) स्तर भी बना रहता है। टोनर चेहरे से डेड स्किन को हटाता है और स्किन को हाइड्रेट करता है।
सीरम का करें इस्तेमाल:
एक अच्छा सीरम त्वचा को फिर से जानदार बनाता है। विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर सीरम त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से स्किन में कसाव आता है। मॉइस्चराइजर लगाने से पहले सीरम की कुछ बूंदें लगाने से स्किन में निखार आता है।
खुद को रखें हाईड्रेट:
अपनी स्किन को हाईड्रेट रखने के लिए दिनभर कम से कम 7- 8 गिलास पानी जरूर पीएं। त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए पानी बहुत जरुरी है।
ड्राई और डीहाईड्रेटेड स्किन पर समय से पहले झुर्रियां दिखने लग जाती हैं, इससे बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और स्किन को टिशू के साथ पोछती रहें। घर के बाहर जाते वक्त सन्सक्रीन लोशन लगाना नहीं भूलें।