अर्थव्यवस्था ने की है जोरदार वापसी, मांग में स्थिरता पर नजर जरूरी: आरबीआई गवर्नर

नई दिल्ली। आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से अधिक जोरदार वापसी की है, त्योहारी सीजन के बाद मांग में स्थिरता पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

गुरुवार को फॉरेन एक्सचेंज डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FEDAI) के वार्षिक कार्यक्रम का वर्चुअली संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आरबीआई वित्तीय बाजारों के कामकाज को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, किसी भी नकारात्मक जोखिम को कम करने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि पूंजी खाता परिवर्तनीयता को एक घटना के बजाए एक प्रक्रिया के रूप में देखने का नजरिया जारी रहेगा।

ग्रोथ में गिरावट आने का जोखिम बरकरार

दास ने कहा कि पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी वृद्धि में गिरावट आने का जोखिम अभी भी बना हुआ है। बता दें चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में 23.9 फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी।

आरबीआई ने अनुमान जताया है कि वित्‍त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में 9.5 फीसद की गिरावट रह सकती है।

उन्‍होंने कहा कि हालांकि ग्रोथ आउटलुक बेहतर हुआ है, लेकिन यूरोप और भारत के कुछ हिस्‍सों में कोरोना वायरस संक्रमण के दोबारा फैलने के कारण ग्रोथ के लिए डाउनसाइड रिस्‍क अभी भी बरकरार है। त्‍योहार के बाद मांग में स्थिरता बनाए रखने के लिए हमें नजर बनाए रखना होगा।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *