प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण, किसानों से विश्वासघात का लगाया आरोप

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भारत सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाते हुए अपना पद्म विभूषण अवार्ड लौटा दिया है।

गौरतलब है संसद द्वारा पास कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में पिछले आठ दिनों से किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। वे तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं और इसको लेकर वे दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं।

किसान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आकर प्रदर्शन की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें फिलहाल इसकी इजाजत नहीं दी गई है। दिल्ली आने वाले अधिकांश रास्तों को सील कर दिया गया है।

दूसरी ओर आज चौथे दौर की वार्ता से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे।

बैठक के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसानों और केंद्र के बीच बातचीत चल रही है और मेरे पास इस मसले को हल करने के लिए कुछ भी नहीं है।

मैंने गृह मंत्री के साथ बैठक में अपना विरोध दोहराया और उनसे इस मुद्दे को हल करने का अनुरोध किया है क्योंकि यह मेरे राज्य की अर्थव्यवस्था और राष्ट्र की सुरक्षा को प्रभावित करता है।

अमरिंदर सिंह ने मानसा और मोगा के दो किसान के परिवों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है, जिनकी कृषि कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान मृत्यु हो गई।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *