
नई दिल्ली। मौसम बदलते ही बहुत सारे लोग सर्दी-जुकाम से पीड़ित हो जाते हैं। सर्दी-जुकाम या खांसी अगर ज्यादा दिन तक रह जाए तो यह कई अन्य रोगों को न्यौता देने लगती है।
ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है सर्दी-जुकाम और खांसी होने पर किस चीज का सेवन करने से बचना चाहिए।
जंक फूड-
सर्दी, खांसी और जुकाम के दौरान फ्राइड जंक फूड का सेवन आपकी समस्या को और गंभीर बना सकता है। जंक फूड में मौजूद ऑयल फैट और बलगम पैदा करते हैं।
तीखा और मसालेदार फूड पेट में जलन और नाक से पानी आने की समस्या का कारण भी बन सकता है। सर्दी जुकाम के दौरान केक, आइसक्रीम, बिस्कुट, बर्गर आदि जैसे जंक फूड से दूर रहना ही बेहतर होगा।
दूध-
जुकाम, खांसी के दौरान डेयरी प्रोडक्ट्स से शरीर में ज्यादा बलगम बनता है। जुकाम और खांसी ठीक हो जाने बाद ही इसका सेवन करें।
कैफीन-
कैफीन से भरपूर चीजें जैसे कॉफी, चाय और सॉफ्ट ड्रिंक्स मोटा बलगम बनाने का काम करते हैं। सर्दी-जुकाम के दौरान इन चीजों का सेवन करने से खांसी की समस्या बढ़ती है और इम्यूनिटी कमजोर होती है।
अल्कोहल-
अल्कोहल का सेवन करने से शरीर की सफेद रक्त कोशिकाएं कमजोर होती हैं। जिससे व्यक्ति का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।
चीनी-
अल्कहोल की ही तरह, शुगर भी सूजन का गंभीर कारण बन सकता है। इसका ज्यादा सेवन आपके इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर बनाकर सर्दी और खांसी को और अधिक खराब कर देता है। मीठी चीजों का जैसे मिठाइयों के सेवन कम करें।