हरियाणा: स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, रोहतक में निर्दलीय विजयी

चंडीगढ़/रोहतक। हरियाणा में 27 दिसंबर को हुए स्‍थानीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए जाने लगे हैं। मतगणना आज सुबह‍ से हो रही है।

रोहतक के सांपला नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी सोनू को निर्दलीय पूजा ने बड़े अंतर से हराया। निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता है लेकिन कांग्रेस यहां सिंबल पर नहीं लड़ी थी।

अंबाला नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए पांचवें राउंड तक हरियाणा जन चेतना पार्टी शक्ति रानी आगे हैं। भाजपा की वंदना शर्मा दूसरे स्‍थान पर हैं।

पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर भाजपा के कुलभूषण गोयल पांचवे राउंड तक 708 आगे हैं। सोनीपत नगर निगम चुनाव में मेयर पद के मुकाबले में अभी कांग्रेस प्रत्‍याशी आगे है। अब तक भाजपा प्रत्‍याशी को 31881 और कांग्रेस प्रत्‍याशी को 36452 वोट मिले हैं।

रेवाड़ी नगर परिषद के लिए भी मतगणना जारी है। यहां वार्ड नंबर 4 से सरिता सैनी विजयी हुईं। रेवाड़ी नगर परिषद व धारूहेड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय संगीत लता ने जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय सुरेश शर्मा जीते हैं। वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस समर्थित प्रवीण कुमार विजयी रहे हैं। 

सिरसा में वार्ड 29 के उपचुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी की निशा बजाज ने आजाद प्रत्याशी सुषमा मल्होत्रा पर 422 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की हैं।

इस चुनाव में भाजपा की अंजनी मेहता को 630, कांग्रेस की रेखा मौर्य को 355 वोट मिले। विजयी प्रत्याशी निशा बजाज को 1094 वोट मिले । निशा बजाज विधायक गोपाल कांडा समर्थित थीं। चुनाव में 18 वोट नोटा को मिले हैं।

पंचकूला नगर नगिम चुनाव में मेयर पद के उम्मीदवारों में दूसरे राउंड में कांग्रेस की उपेंद्र कौर अहलूवालिया को 3410, भाजपा के कुलभूषण गोयल को 3405 मिले हैं। बाद में भाजपा प्रत्‍याशी आगे हो गए।

सोनीपत निगम चुनाव में मेयर पद उम्मीदवार की मतगणना जारी है। यहां कड़ा भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर है। तीन राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार ललित बत्रा 546 वोट से आगे हैं।

अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी जिला परिषद तथा सांपला, धारूहेड़ा और उकलाना नगर पालिकाओं के लिए सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पूरे चुनाव परिणाम दोपहर बाद तक आने कर संभावना है। इस चुनाव में कुल 890 उम्‍मीदवार मैदान में थे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *