आपका मोबाइल फोन आपको दे सकता है बीमारी, जानें सफाई व रख-रखाव के टिप्स

नई दिल्ली। आज कल इंसान के जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है उसका मोबाइल फ़ोन, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके मोबाइल फोन पर ऐसे हानिकारक कीटाणु मौजूद होते हैं जो आपको बीमारी दे सकते हैं। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है

फोन पर ऐसे हानिकारक कीटाणु होने का कारण यह है कि ज्यादातर लोग हर वक्त अपने साथ मोबाइल रखते हैं। सोने से लेकर खाते वक्त भी यहां तक कि वॉशरूम में भी।

यही वजह है कि फोन पर बहुत ज्यादा और गंदे कीटाणु होते हैं और बार-बार इस्तेमाल की वजह से ये आपको भी कई तरह की बीमारियां दे सकते हैं।

इससे बचने के लिए फोन की सफाई और रख-रखाव पर खासतौर से ध्यान दें। जिसमें यहां दिए गए टिप्स करेंगे आपकी मदद-

  1. चश्मा साफ करने कपड़े से फोन की स्क्रीन साफ करें।
  2. फोन के साथ ही उसके कवर को भी समय-समय पर साफ करते रहना बहुत जरूरी है।
  3. फोन को साफ करने के लिए विंडो क्लीनर, सॉल्वेंट या अमोनिया का इस्तेमाल नहीं करें।
  4. डिस्टिल्ड वॉटर या एल्कोहॉल में कॉटन को भिगोकर फोन साफ करें।
  5. प्लास्टिक की-पैड वाले फोन में कीज के बीच में जमने वाली धूल को नियमित रूप से साफ करें।
  6. स्क्रीन प्रोटेक्टर फिल्म/स्क्रीन गार्ड का इस्तेमाल करने से मोबाइल फोन के स्क्रीन में स्क्रैच नहीं पडते।
  7. टचस्क्रीन फोन को अपनी पैंट या जींस की बैक पॉकेट में रखने से बचें। इसे हमेशा शर्ट या ट्राउजर की फ्रंट पॉकेट में रखें। चाहें तो इसे अपने बैग में भी रख सकते हैं।
  8. मोबाइल फोन को नमी, धूप और अत्याधिक दबाव से बचाकर रखें।
  9. इस्तेमाल न होने पर फोन को किसी मजबूत केस के अंदर रख दें। इससे वह धूल-मिट्टी से सुरक्षित रहेगा।
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *