विराट कोहली बने पिता, पुत्री रत्न ने लिया जन्म; लोगों से की यह खास अपील

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली बाप बन गए हैं आज दोपहर उनके यहाँ पुत्री रत्न ने जन्म लिया।

विराट कोहली की अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। माँ बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं।खुद कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर इसकी जानकारी फैंस को दी। साथ ही लोगों से उन्हें थोड़ी प्राइवेसी देने की भी गुजारिश की है।   

विराट कोहली ने लिखा हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगल कामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।

अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला।

हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट

बता दें विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टेस्ट खेलने के बाद वापस लौट आए थे। विराट कोहली ने अनुष्का का ख्याल रखने के लिए पैटरनिटी लीव ली है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *