आम आदमी को झटका, महंगी हुई रसोई गैस; जानिए नई कीमत

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस  का दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया है। अब आज से 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में प्रति सिलेंडर 719 रुपये हो गई है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 6 रुपये कम हुए हैं।

कंपनियों ने बीते साल दिसंबर महीने में रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी कर 100 रुपये दाम बढ़ाए।

हालांकि, जनवरी महीने और साल के पहले दिन तेल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने बिना सब्सिडी वाले गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की और दाम 694 रुपये पर स्थिर रखें।

चारो महानगरों में रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमत  

देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1,533 रुपये है। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़कर 719 रुपये हो गई है।

कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,604 रुपये से घटकर 1,596 रुपये हो गई है। यहां घरेलू गैस की कीमत 745.50 रुपये है।

मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1482 रुपये और 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 719 रुपये है।

चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1649 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। यहां 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 735 रुपये है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *