
नोरा फतेही एक ऐसी कलाकार हैं जिसके हर मूवमेंट का फैन्स को इंतजार रहता है. इस समय नोरा का नया गाना ‘छोड़ देंगे’ रिलीज के साथ ही धूम मजा रहा है।
बदले की कहानी के ईद-गिर्द घूमता वीडियो सॉन्ग को लेकर कई मिले-जुले रिएक्शन्स मिल रहे हैं। कुछ फैन्स को वीडियो काफी दिलचस्प लग रहा है, तो कुछ लोगों को वीडियो नेगेटिव और वायलेंट लग रहा है।

वीडियो नरेटिव के अलावा नोरा के बंजारन लुक की भी गाने में नोरा फतेही का बंजारन लुक काफी कमाल का लग रहा है। वीडियो में नोरा डिफरेंट लुक में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उन्होंने बंजारन लुक कैरी किया है।

इसमें नोरा ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने हैवी जूलरी कैरी की है। नोरा का बंजारन लुक और फैशन फोटोग्राफी की शौकीन लड़कियों को खूब भा रहा है। कुछ यूजर्स इंस्टाग्राम रील पर नोरा के इस लुक को शेयर कर रहे हैं।
