
बॉलीवुड अभिनेत्री विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में हैं। उनकी बेमिसाल खूबसूरती के करोड़ों फैंस हैं। अक्सर अपनी सुंदरता के चलते सुर्खियों में रहने वालीं ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी हमशक्ल की वजह से चर्चा में आ गई हैं।
सोशल मीडिया पर एक ब्लॉगर की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो गए हैं। उन तस्वीरों को देखकर लोग उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन समझ रहे हैं।
ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वालीं इस लड़की का नाम आमना इमरान है और ये पेशे से एक ब्यूटी ब्लॉगर हैं। वो पाकिस्तान में रहती हैं। आमना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी सूरत हूबहू ऐश्वर्या राय से मिलती जुलती है।
आमना इमरान अक्सर अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिनमें वो पूरी तरह से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं। आमना खुद को ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी के नाम पर प्रमोट भी करती हैं। आमना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऊपर ही लिखा हुआ है कि ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी।
उनकी आखें और होंठ ऐश्वर्या से इस हद तक मिलते हैं कि उनकी तस्वीरों को देखकर लोग धोखा खा जाते हैं। आलम ये है कि लोग आमना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें ऐश्वर्या की कॉपी बताते हैं। तो कुछ लोग उनसे पूछते हैं कि क्या उन्होंने सर्जरी कराई है।
ऐश्वर्या राय की हमशक्त होने की वजह से पाकिस्तान में आमना इमरान काफी मशहूर हैं। उन्होंने अपने टिकटॉक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आमना इमरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं।