IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका, यह खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा कई मैच

Jofra Archer

अहमदाबाद। अप्रैल में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) 2021 से पहले ही राजस्थान रॉयल्स टीम को तगड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के चलते आइपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे।

इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) 2021 के शुरुआती मैचों से भी बाहर रहेंगे। आर्चर चोट के कारण भारत के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे, लेकिन टी20 सीरीज में खेले थे।

ईसीबी ने इस बात की भी जानकारी दे दी है कि जोफ्रा आर्चर भारत के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ईसीबी ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान कर दिया है।

ECB ने 14 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जबकि तीन खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर रखा है। टीम का ऐलान करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जो बयान जारी किया है, उसमें कहा गया है, “जोफ्रा आर्चर अपनी दाहिनी कोहनी की चोट के प्रबंधन और जांच के लिए यूके लौट रहे हैं।”

ईसीबी ने ये भी कहा है कि चोट के प्रबंधन को देखते हुए वे इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों को भी मिस करेंगे। 25 वर्षीय जोफ्रा आर्चर इस साल भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप पर ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

ऐसे में वे फिटनेस को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। जोफ्रा आर्चर का आइपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर होना राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा झटका है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *