Jolly LLB 3 Teaser Released: कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी 3 का नाम लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। अब मेकर्स की तरफ से इसका लेटेस्ट रिलीज कर दिया गया है।
Jolly LLB 3 Teaser: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अरशद वारसी (Arshad Warsi) और सौरभ शुक्ला स्टारर कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी 3 का टीजर दर्शकों के सामने है, जिसे देखने के बाद यह कहना लाजमी है कि इस दफा तीन गुना ज्यादा मजा आने वाला है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 के टीजर में अरशद वारसी और अक्षय कुमार के बीच तगड़ी भिड़ंत देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से सौरभ शुक्ला का पारा बढ़ता नजर आ रहा है।
जॉली एलएलबी 3 टीजर रिव्यू (Jolly LLB 3 Teaser Review In Hindi)-
आज यानि 12 अगस्त 2025 को Jolly LLB 3 का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म का टीजर फुल पागलपन और कॉमेडी से भरपूर है। केस नंबर 1722 की याचिका के तहत कानपुर के जॉली एडवोकेट और एडवोकेट जॉली दोनों में से कौन असली जॉली है। इसको लेकर कोर्ट में पैरवी चल रही है। जहाँ दोनों जॉली अपने आप को असली जॉली प्रूव करने में हर एक हथकंडे अपना रहे हैं।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी फिल्म
तो वहीं जज साहब पूरी तरह से परेशान हो गए हैं। उनको समझ नहीं आ रहा है कि वो किसे असली जॉली घोषित करे और किससे पक्ष में फैसला सुनाए, फिल्म का टीजर देखने के बाद दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।फिल्म जॉली एलएलबी 3 का डायरेक्शन सुभाष कपूर ने किया है, जो 19 अगस्त के दिन रिलीज होगी।