Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अपने भव्य प्रीमियर से बस दो हफ़्ते दूर है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो की थीम इस साल राजनीति है। इस बार शो में कई दिलचस्प कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे।
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का प्रोमों जारी कर दिया गया है। इन सबके बीच सलमान खान ने Bigg Boss 19 की रिलीज डेट भी जारी कर दिया है। बिग बॉस 19 टीवी पर 24 अगस्त 2025 को आएगा। तो वहीं इसके साथ ही कंटेस्टेंट को लेकर रिपोर्ट आ रही है। इस बार कंटेस्टेंट का चुनाव जनता के वोट के द्वारा होगा। अभी शहबाज और मृदुल तिवारी के बीच वोटिंग चल रही है। तो वहीं इन सबके बीच Nayandeep Rakshit का नाम भी सामने आया है।
शो से पहले ही शुरू हुआ महाभारत
बिग बॉस ने हाल ही में एक पोल शुरू करवाया है जिसमें दर्शकों को शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा और यूट्यूबर मृतुल तिवारी में किसी एक को वोट करना है। जिस सेलेब्रिटी को ज्यादा वोल मिलेंगे वो उसका इस सीजन में बतौर कंटेस्टेंट आना कन्फर्म हो जाएगा। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म ‘बिग बॉस ताजा खबर’ ने बताया है कि शो शुरू होने से पहले ही मुकाबला कांटे का हो गया है। दोनों ही दावेदारों को सेलेब्रिटीज का सपोर्ट है, तो ऐसे में देखना यह है कि कौन बाजी मारता है।
View this post on Instagram
कौन-कौन आ सकते हैं नजर?
बता दें शो में इस बार कंटेस्टेंट्स के बीच राजनीति देखने को मिलेगी। मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया था उसमें शो के होस्ट सलमान खान इस बात का खुलासा कर करते नजर आए थे कि इस बार बिग बॉस के घर में राजनीति का माहौल देखने को मिलेगा। शो में शामिल होने के लिए धीरज धूपर, गौरव खन्ना, हुनर हाली, अशनूर कौर, बसीर अली और नयनदीप रक्षित का नाम भी सामने आ रहा है।
View this post on Instagram
बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री अभी पक्की नहीं हुई है। दरअसल इस बार मेकर्स अलग कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं। वो इंस्टाग्राम पर कंटेस्टेंट्स के नाम डालकर जनता को उनमें से किसी एक को चुनने का मौका दे रहे हैं। जो मृदुल के साथ शहबाज बदेशा का नाम सामने आया है।