Govinda At Airport: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर संग तलाक की अर्जी दी है. वहीं डिवोर्स रूमर्स के बीच पहली बार एक्टर को बदले अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
Govinda Latest Video: सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) की वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के साथ तलाक (Divorce) की खबरों चर्चा में है कि दोनों ने तलाक की अर्जी दी थी. हालांकि कपल ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है. वहीं अब इन खबरों के बीच गोविंदा मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर स्पॉट हुए, जिसमें वह अपने अलग अंदाज में नजर आए हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
एयरपोर्ट पर दिखा गोविंद का बदला लुक
पूरी तरह सफ़ेद पोशाक पहने, गोविंदा ने सफ़ेद ट्राउज़र और मैचिंग जैकेट के साथ एक कैज़ुअल व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी. उन्होंने बेहद कम एक्सेसरीज़ पहनी थीं. डार्क कलर के एविएटर सनग्लासेस, पतली मूंछें और क्लीन-शेव लुक में वे डैशिंग लग रहे थे. वहीं गोविंदा के इस बदले लुक की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
View this post on Instagram
वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, गुडलुकिंग सर. दूसरे यूजर ने लिखा, मूछें हो तो नत्थुलाल जैसी हो वरना ना हो. तीसरे यूजर ने लिखा, मूछें असली है या नकली. चौथे यूजर ने लिखा, एकदम लगा कि गोविंदा का कोई डुप्लीकेट है. पांचवे यूजर ने लिखा, ये तो डुप्लीकेट जैसे लग रहे हैं.
ये भी पढ़े-
मैं जिन्दा हूँ… मौत की झूठी खबर पर भड़के अभिनेता रजा मुराद, दर्ज कराई शिकायत
दोनों के तलाक की खबरें खूब सुर्खियों में हैं. हालांकि, गोविंदा ने अब तक तलाक की अफवाहों या आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. उन्होंने चुप्पी साधी हुई है. लेकिन सुनीता के पुराने बयान और मौजूदा कोर्ट केस ने इस रिश्ते को लेकर चर्चा को और हवा दे दी है.
ये भी पढ़े-
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari की पूरी हुई शूटिंग, Varun Dhawan ने शेयर कीं तस्वीरें