सभी दस भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री सहित अनेक वीआईपी रहे मौजूद

सभी दस भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री सहित अनेक वीआईपी रहे मौजूद  

लखनऊ। उप्र के विधानभवन में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधानपरिषद के सभी दस भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन का आज आखिरी दिन था।

इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य, भाजपा के कई बड़े पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

नामांकन करने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, पूर्व वरिष्ठ आइएएस अरविंद कुमार शर्मा, अश्विनी त्यागी, सलिल बिश्नोई, गोविंद नारायण शुक्ला, सुरेंद्र चौधरी, डा. धर्मवीर प्रजापति, कुंवर मानवेंद्र सिंह शामिल थे।

सभी प्रत्याशी सुबह 10 बजे सुबह पार्टी मुख्यालय पर जुटे। वहां से काफिले के रूप में सभी विधानसभा स्थित विधानमंडल दल के कार्यालय पहुंचे।

वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आदि मौजूद थे। वहां से जाकर सभी ने नामांकन किया।    

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *