गजब! जानवरों से प्यार का अद्भुत नमूना, कुत्ते को नेवी में कर लिया शामिल

मेक्सिको सिटी। जानवरों से प्यार करने का एक अद्भुत उदाहारण मेक्सिको में देखने को मिला जहाँ बाढ़ में फंसे एक कुत्ते को बचाया तो गया ही लेकिन अब उसे मेक्सिको की नेवी में शामिल किया जा रहा है।  

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों मेक्सिको के साउथईस्ट इलाके में बाढ़ की बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ में एक कुत्ता फंस गया था। वो गहरे पानी के बीच में था। उसे ठंड लग रही थी।

बाहर निकलने के लिए वो तमाम जद्दोजहद कर रहा था लेकिन नहीं निकल पा रहा था। इतने में एक शख्स आया और उसने कुत्ते की मदद की। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ था।

अब इस कुत्ते को लेकर एक खबर सामने आ रही है। Mexican Navy ने ये घोषणा की है कि वो इस कुत्ते को मरीन में भर्ती कर रहे हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि ये डॉगी अब ट्रेनिंग लेगा और लोगों की मदद करेगा। इस बात की जानकारी उन्होंने वीडियो शेयर करके दी।

उनकी इस प्यारी पहल पर लोगों को प्यार आ गया। डॉग लवर्स ने अपनी मन की बातें शेयर की। लोगों ने ये भी लिखा कि मुश्किल के पलों में अपने डॉगी को पीछे मत छोड़ो। उसे साथ लेकर जाओ।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *