आयकर विभाग की रेड पर कंगना रनौत ने अनुराग कश्यप व तापसी पन्नू पर साधा निशाना

कंगना रनौत, अनुराग कश्यप व तापसी पन्नू

मुंबई। आयकर विभाग ने तीन मार्च को मुंबई में दो फिल्म प्रोड्क्शन कंपनियों, एक अभिनेत्री और दो टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियों के परिसरों में छापामारी की थी। आयकर विभाग की इस छापामारी में निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू फंसते नजर आ रहे हैं। दोनों पर टैक्स चोरी के आरोप लगे हैं।

प्रोडक्शन हाउस के शेयर लेन-देन में विभाग को हेरफेर से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। 350 करोड़ रुपये की टैक्स गड़बड़ी का पता चला है। वहीं तापसी पन्नू के नाम पर 5 करोड़ की कैश रिस्पिट बरामद की गई है।

आयकर के अफसरों ने बीते रोज अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू का बयान दर्ज किया। इसके अलावा दोनों के कुछ लॉकर्स पर पाबंदी भी लगा दी है। वहीं मधु मंटेना की कंपनी क्वान मैनेजमेंट और तापसी को मैनेज करनी वाली कंपनी KRI के दफ्तर भी इनकम टैक्स की रडार पर हैं।

इस बीच बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने ट्वीट कर दोनों पर निशाना साधा है।

ट्वीट में कंगना ने लिखा- आईटी डिपार्टमेंट ने दावा किया है कि इनके फोन से डेटा डिलीट किया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग का केस और स्ट्रेकहोल्डर्स की भागीदारी भी चौंकाने वाली हो सकती है। मुझे इनपर तभी शक हो गया था जब इन लोगों ने प्रवासी मजदूरों को भारत विरोधी विज्ञापनों के जरिए उकसाने की कोशिश की।

अपने अगले ट्वीट में कंगना ने लिखा- डिलीट किया गया डेटा को दोबारा हासिल किया जा सकता है लेकिन ये छोटे प्लेयर हैं आप सोच सकते हैं फिल्म इंडस्ट्री में इस आतंकवाद की जड़ें कितनी गहरी होंगी। जैसे ये लोग भारत के पैसे का नुकसान कर रहे हैं। सरकार को सभी के लिए एक अच्छा उदाहरण सेट करना चाहिए। ये लोग इस देश के टुकड़े आतंकवाद को नहीं बेच सकते हैं। जय हिंद।

एक अन्य ट्वीट में कंगना लिखती हैं कि कभी किसी नारी का श्राप व्यर्थ नहीं जाता, आज सब रेपिस्टस की लंका लग गयी, कई विक्टिम्ज़ ने phantom और kwan के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई लेकिन उनको रातों रात ग़ायब कर दिया गया, और Bullydawood ने इन दरिंदों को सर आँखों पे बिठाया, लेकिन आज सब rapists की लंका लग गयी,और अब bullydawood का नम्बर

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *