Rashifal 20 August: ये राशियां बनेंगी धनवान, भगवान गणेश दिलाएंगे लाभ

Horoscope 20 August 2025, Rashifal 20 August 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 20 August 2025, Rashifal 20 August 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। बुधवार, 20 अगस्त को सम योग का शुभ संयोग बन रहा है। 5 राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं, जिससे इन्हें पूरे दिन लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और अधिकारों में भी वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में भरपूर लाभ कमाएंगे और व्यापार में कोई डील फाइनल होने से अत्यधिक मात्रा में धन लाभ होगा। आइए विस्तार से जानें सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी वाद-विवाद को थोड़ा ध्यान रखना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप कामों को लेकर लापरवाही ना दिखाएं। आपके आलस्य के कारण आप अपने कामों को आगे टालने की कोशिश कर सकते हैं।

वृषभ राशि- 

आज आपके धन के नए-नए रास्ते खुलेंगे और आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। रिश्तो में यदि कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो उसको भी दूर करने की संभावना है। आपको अपनी संपत्ति से जुड़ी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी, आपके किसी नए घर और दुकान आदि की खरीदारी के लिए बेहतर रहेगा। आप किसी फैमिली ट्रिप पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपका किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आपको अपनी आय और व्यय को ध्यान में रखकर खर्च करना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि- 

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस के काम को लेकर लोगों से मिलना जुलना करेंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई पुरस्कार आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको अपनी पर्सनल लाइफ पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी अजनबी से जरूरी बातें शेयर ना करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी।

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। यदि आपके कामों में कोई दिक्कतें आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। ऑफिस में आप अपने सहयोगियों से काम निकलवाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी धार्मिक  यात्रा पर जाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय पुरानी यादों को साझा करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। आपके कामों में कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनसे आपको घबराना नहीं है।

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आपको योग और मेडिटेशन करते रहना अच्छा रहेगा। आप कामों को लेकर रणनीति बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाई- बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ राशि- 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको शेयर मार्केट के पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी काम को लेकर वाहवाही होगी और आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने प्यार से मुलाकात होगी।

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके अंदर अच्छी ऊर्जा रहने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको टेंशनों से भी छुटकारा मिलेगा। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खुब पसंद आएंगे। आपकी उनसे खूब पटेगी।