
भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह आज 34 साल की हो गई हैं। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली को दर्शक काफी पसंद करते हैं।

वह अक्सर भोजपुरी फिल्मों और गीतों में नजर आती रहती हैं। जन्मदिन के इस मौके पर फैन्स सहित कई भोजपुरी सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
सिंगर रितेश ने आम्रपाली की एक फोटो शेयर कर लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई आम्रपाली जी, हमेशा खुश रहिए।” रितेश ने एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ कई गाने किए हैं।

एक और भोजपुरिया स्टार काजल राघवानी ने उनकी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस को हैप्पी बर्थ-डे। भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।”

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक दिनेश लाल यादव ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में इन दोनों का एक नया गाना ‘ओठवा से ओठ के मिलाप’ रिलीज हुआ था, जो काफी वायरल हुआ है।

आम्रपाली दूबे की भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।
इंस्टाग्राम पर उन्हें डेढ़ मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। वहीं यू-ट्यूब पर भी आम्रपाली के गाने खूब वायरल होते रहते हैं।