बिहार चुनाव: रुझानों में पहली बार एनडीए को बहुमत, हसनपुर से तेजप्रताप पीछे

एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। तीन चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए गठबंधन (बीजेपी-जेडीयू व अन्य) और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है।

रुझानों में पहली बार एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है हालाँकि दोनों के बीच सीटें का अंतर काफी कम है।

वहीँ लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव हसनपुर विस क्षेत्र से पीछे हो गए हैं। बता दें कि पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होती है। सहरसा विधानसभा सीट से लवली आनंद पीछे हो गई हैं। यहां से बीजेपी के आलोक रंजन ने बढ़त बना ली है।

केवटी सीट से आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी पीछे हो गए हैं। 7वें राउंड में भाजपा के मुरारी मोहन झा 5029 वोट से आगे हैं।

बिहार-झारखंड के रुझानों के मुताबिक, बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। 233 सीटों के रुझान सामने आए हैं। उसके मुताबिक, 116 पर एनडीए और 110 सीटों पर आरजेडी गठबंधन को बढ़त है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर आरजेडी, 35 सीटों पर भाजपा, 26 सीटों पर जेडीयू और 14 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

एनडीए गठबंधन को 125 सीटों पर बढ़त है। साथ ही 109 पर महागठबंधन आगे चल रहा है। वहीं, लोजपा की बात करें तो शुरुआती रुझानों में सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जेडीयू ने लोजपा पर करारा हमला बोला है।

सभी 243 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती रुझानों में 119 सीटों पर बीजेपी-जेडीयू गठबंधन और 115 सीटों पर महागठबंधन को बढ़त मिलता दिख रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव में 21 सीटों पर भाजपा, 13 सीटों पर आरजेडी, 12 सीटों पर जेडीयू और 11 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *