प्रियंका चोपड़ा ने ट्रांसपेरेंट टॉप में कराया फोटोशूट, कई बॉलीवुड सेलेब्स ने किया कॉमेंट

हाल ही में अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च से चर्चा में आईं बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

ताजा मामला प्रियंका चोपड़ा द्वारा एक मैगजीन के लिए कराया गया फोटोशूट है। इस फोटोशूट में प्रियंका ने ट्रांसपेरेंट शियर टॉप पहना हुआ है प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो पर डेढ़ लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूड मेकअप किया हुआ है और वह अपनी इंडेक्स फिंगर पर बास्केट बॉल घुमाती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “क्या आप मेरे साथ खेलना चाहेंगे?”

प्रियंका की इस फोटो पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कॉमेंट किया है। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और आयुष्मान खुराना ने भी कॉमेंट किया है। ऋतिक रोशन ने लिखा, ‘हा हा, बहुत अच्छा’। वहीं, आयुष्मान खुराना ने फायर इमोजी बनाई है।

दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में रहने वाले अपने भारतीय फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोल दिया है। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट का नाम Sona रखा है। जिसमें उन्होंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।

प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट

खास अंदाज में किया उद्घाटन

इस रेस्टोरेंट पर प्रियंका ने निक के साथ कुछ समय पहले एक पूजा भी की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐलान किया है कि उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय खाने के लिए रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने इसके उद्घाटन के लिए एक छोटी की पूजा भी रखी है। पूजा करते हुए प्रियंका ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *