किसान आंदोलन पर अक्षय कुमार का सरकार के समर्थन वाला ट्वीट, कहा- प्रॉपेगेंडा से बचें

मुंबई। किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड सुपर स्टार ‘खिलाडी कुमार’ अक्षय कुमार ने अपनी राय रखी है। अक्षय ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपनी बात रखी है।

उन्होंने लिखा, ‘किसान हमारे देश का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए सभी मिलकर एक समाधान के लिए समर्थन करें। किसी भी तरह का विभाजन पैदा करने वालों पर ध्यान देने की बजाय समाधान पर फोकस करें।’

दरअसल अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना, पर्यावरणविद ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा जैसी हस्तियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर अपनी राय जाहिर की थी।

इन टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए विदेश मंत्रालय की ओर से जवाब दिया गया था और प्रॉपेगेंडा से बचने को कहा गया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग और कमेंट्स से लुभाने का तरीका न तो सही है और न यह जिम्मेदाराना है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *