बुलिश है शेयर मार्केट, 48400 के ऊपर खुला सेंसेक्स; निफ्टी में 97 अंक की उछाल

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 333.85 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 48,427.17 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 14,234.40 के स्तर पर खुला।

टीसीएस के शेयर में उछाल जारी

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर में जोरदार उछाल देखा जा रहा है। इसकी शुरुआत 3090 के स्तर पर हुई। आज 1204 शेयरों में तेजी आई और 201 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 41 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टीसीएस, सिप्ला, इंफोसिस, डॉक्टर रेड्डी और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हिंडाल्को, टटा स्टील, एचडीएफसी पावर ग्रिड और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *