
नई दिल्ली। महिलाएं परिवार में सबकी सेहत का ध्यान तो रखती है लेकिन खुद की सेहत को नजरअंदाज कर देती है, जिससे उनमें हीमोग्लोबिन की कमी सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।
हीमोग्लोबिन खून की कोशिकाओं में मौजूद आयरन या लौह युक्त प्रोटीन है जो शरीर के अलग-अलग अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। हीमोग्लोबिन फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर इसे खून के जरिए पूरे शरीर के तक पहुंचाता है।
महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी का सबसे बड़ा कारण उनकी डाइट है। हीमोग्लोबिन का ही असर है कि महिलाएं थकान महसूस करती हैं, उन्हें ब्लडप्रेशर जैसी परेशानी भी हो जाती है। कई महिलाएं इस बीमारी की वजह से डिप्रेशन में भी पहुंच जाती हैं।
महिलाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा
मेडिकल साइंस के मुताबिक शरीर में 12 से 16 मिलीग्राम हीमोग्लोबिन होना चाहिए। इससे कम हीमोग्लोबिन होने पर कई तरह की हेल्थ समस्याएं हो सकती हैं।
हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती है। हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करें
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए आप विटामिन सी से भरपूर चीजें खाएं। विटामिन सी में अधिक आयरन पाया जाता है जिससे बॉडी को अधिक आयरन मिलता है।
फोलिक एसिड लें
फोलिक एसि़ड एक प्रकार का विटामिन ही होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।
आप ऐसे आहार का सेवन करें जो फोलिक एसिड से भरपूर हो। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, चावल, अंकुरित अनाज, सूखे सेम, गेहूं के बीज, मूंगफली,केला आदि शामिल करें।
चुंकदर को करें अपनी डाइट में शामिल
चुंकदर आयरन का बेहतरीन सोर्स है। आप चुकंदर का इस्तेमाल सलाद या फिर जूस के तौर पर कर सकते हैं। ये आपके शरीर का हीमोग्लोबिन बढ़ा सकता है।
एक सेब या अनार रोज खाएं
अगर आप आयरन की कमी से जूझ रहे हैं, तो अपना हीमोग्लोबिन टेस्ट जरूर कराएं। आप अपने आहार में आयरन से भरपूर फलों को शामिल करें।
आप रोज एक सेब या अनार को अपनी डाइट में शामिल करें, यह हीमोग्लोबिन के स्तर को ठीक करने में मदद कर सकता है।
आयरन को नष्ट करने वाले आहार से बचें
कोशिश करें कि ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करें जो आयरन को ब्लॉक करें। आप कॉफी, चाय, सोडा, वाइन, बीयर का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें।
व्यायाम भी है जरूरी
हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए आप एक्सरसाइज की आदत डालें, इससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं।