Param Sundari, Sidharth-Janhvi Visits Lalbaugcha Raja: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर ने मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन किए, वहीं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया।
Param Sundari, Sidharth-Janhvi Visits Lalbaugcha Raja: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म परम सुंदरी इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। दोनों इस फिल्म का खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग मूवी परम सुंदरी (Param Sundari) की रिलीज से पहले लालबाग चा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। इस मौके पर सिड-जाह्नवी की लेटेस्ट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हालांकि भीड़ में जाह्नवी थोड़ी अनकंफर्टेबल दिखती हैं।
क्या है वीडियो में
जान्हवी ने गोल्डन बॉडर की पारंपरिक लाल साड़ी कैरी की हुई थी, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। जबकि सिद्धार्थ ने पेस्टल गुलाबी कुर्ता-पायजामा पहना था। हालांकि, पंडाल में भीड़ और अफरा-तफरी के कारण जान्हवी काफी अनकंफर्टेबल हो गईं । पैपराज़ी के वायरल वीडियो में, भीड़ के दबाव में वह काफी असहज दिखाई दे रही थीं। उनकी बेचैनी को भांपते हुए, सिद्धार्थ एक्ट्रेस को संभालते दिखे।
View this post on Instagram
सिद्धार्थ और जान्हवी के कई वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्हें बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान जान्हवी ने ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उधर गुलाबी रंग की कुर्ते में सिद्धार्थ भी खूब जंच रहे हैं। इसी दौरान जान्हवी और सिद्धार्थ भीड़ में काफी परेशान भी नजर आए। उन्हें देखते ही काफी भीड़ लग गई। जैसे-तैसे दोनों वहां बप्पा का आशीर्वाद लेकर वापस गए।
ये भी पढ़े-
Param Sundari: धांसू ओपनिंग के लिए तैयार सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़
बता दें कि फिल्म की कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से तुलना हो रही है। वहीं सिद्धार्थ ने कहा था कि वैसे दोनों फिल्में अलग हैं, लेकिन अगर कम्पैरिजन हो रहा है तो यह हमारे लिए कॉम्पलीमेंट है। बता दें कि परम सुंदरी को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में इन दोनों के अलावा संजय कपूर भी हैं।
ये भी पढ़े-