Kajol Birthday: Ajay Devgn ने पत्नी काजोल पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर लिखा क्यूट नोट

Ajay Devgn Post On Kajol Birthday: अभिनेता अजय देवगन ने मंगलवार को पत्नी-अभिनेत्री काजोल को उनके 51वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी। अजय ने पोस्ट में काजोल को अपनी फेवरेट बताया।

Ajay Devgn Post On Kajol Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज अपना 51वां जन्मदिन (Kajol Birthday) मना रही हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर काजोल की पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट की। अजय ने पोस्ट में भावुक के साथ मजेदार अंदाज में कैप्शन दिया है। अजय देवगन ने काजोल के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। उनकी बेटी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अजय देवगन ने लिखा प्यारा सा नोट

उन्होंने कहा कि वह काजोल के लिए बहुत कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन शायद उनकी पत्नी को इन बातों को यकीन नहीं होगा। अजय ने लिखा, “कई बातें कहना चाहता हूं, लेकिन तुम फिर भी अपनी आंखों को इधर-उधर घुमाओगी…हैप्पी बर्थडे मेरी फेवरेट काजोल।” इसी के साथ ही काजोल और अजय की बेटी नीसा देवगन ने भी अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

काजोल ने साल 1994 में फिल्म ‘गुंडाराज’ की शूटिंग के दौरान अजय देवगन के साथ डेटिंग शुरू की थी। साल 1999 में दोनों ने महाराष्ट्र के रीति-रिवाज से शादी की। साल 2003 में उनकी बेटी नीसा और साल 2010 में बेटे युग का जन्म हुआ।

हालिया रिलीज फिल्म ‘सरजमीन

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘सरजमीन’ है, जिसका निर्देशन कायोज इरानी ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री के साथ इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। यह फिल्म एक भारतीय सेना अधिकारी कर्नल विजय मेनन की कहानी है, जो जम्मू-कश्मीर में तैनात है और अपने लापता बेटे के आतंकी संगठन से जुड़े होने की खोज करता है।

ये भी पढ़े-

Genelia D’Souza के बर्थडे पर Riteish Deshmukh ने का लव नोट, पत्नी पर लुटाया प्यार

हॉरर फिल्म ‘मां’ में आई थी नजर

इसके अलावा, काजोल 2024 की माइथोलॉजिकल-हॉरर फिल्म ‘मां’ में नजर आईं थी, जिसमें उनके साथ एक्टर रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म साल 2024 की फिल्म ‘शैतान’ के यूनिवर्स पर आधारित है। कहानी एक मां और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में काजोल ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

ये भी पढ़े-

‘पावर स्टार’ Pawan Singh के नए भोजपुरी गाने का जादू, ‘पापे पड़ी’ गाने ने मचाई धूम

काजोल आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘महाराग्नी: क्वीन ऑफ क्वीन्स’ में दिखेंगी, जिसका निर्देशन चरण तेज उप्पलपति ने किया है। इस फिल्म में काजोल के साथ प्रभु देवा, नसीरुद्दीन शाह, जिशु सेनगुप्ता, आदित्य सील, प्रमोद पाठक और छाया कदम भी हैं।