Ekta Kapoor को मिली Ragini MMS 3 की हीरोइन, हॉरर-थ्रिलर फ्रैंचाइजी में बोल्डनेस का तड़का …

Tamannaah Bhatia in Ragini MMS 3: एकता कपूर (Ekta Kapoor) रागिनी एमएमएस का पार्ट 3 (Ragini MMS 3) लेकर आ रही है। इसके लिए उन्होंने अपनी हीरोइन भी सिलेक्ट कर ली है। जिसका नाम सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे।

Tamannaah Bhatia in Ragini MMS 3: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रेड 2’ (Raid 2) में स्पेशल अपीयरेंस दिया था. वहीं, अब वो एकता कपूर (Ekta Kapoor) की सबसे चर्चित हॉरर-थ्रिलर फ्रैंचाइजी रागिनी एमएमएस 3 को लेकर चर्चा में आ गई हैं. ये फिल्म तमन्ना के करियर का सबसे अलग और बोल्ड प्रोजेक्ट साबित हो सकता है। सूत्रों के अनुसार तमन्ना भाटिया रागिनी एमएमएस का पार्ट 3 में नजर आ  सकती है।

तमन्ना ने साइन की ‘रागिनी एमएमएस 3’?

खबर है कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) काफी समय से ‘रागिनी एमएमएस 3’ (Ragini MMS 3) को बनाने की प्लानिंग कर रही थीं, लेकिन उन्हें सब्जेक्ट नहीं मिल रहा था, पर अब उन्हें अपनी फिल्म के लिए सब्जेक्ट मिल गया है. कहा जा रहा है कि फिल्म का शूटिंग शेड्यूल 2025 के आखिर में शुरू होगा. खबर है कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की इस फिल्म को लेकर बातचीत उनकी आने वाली फिल्म ‘वीवन’ के सेट पर हुई थी, जहां उन्होंने स्क्रिप्ट सुनकर फिल्म को हां कर दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

 

एकता ने ‘वन’ के सेट पर तमन्ना भाटिया ( Tamannah Bhatia) के साथ रागिनी एमएमएस 3( Ragini MMS 3 ) के विचार पर चर्चा की और अभिनेत्री फिल्म के डरावनेपन को देखकर दंग रह गईं। फिल्म में चार्टबस्टर संगीत की भी गुंजाइश है और टीम एक ऐसे गाने की तलाश में है जो पूरे देश में धूम मचा दे। दिलचस्प बात यह है कि रागिनी एमएमएस 3 इस फ्रैंचाइज़ी की सबसे बड़ी फिल्म होगी और एकता इस फिल्म को एक हॉरर कॉमेडी के रूप में रीब्रांड करना चाहती हैं, जो पिछली दो फिल्मों के हॉरर-इरोटिका स्पेस से नाता तोड़ लेगी।

ये भी पढ़े-

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला गाना ‘बदली सी हवा’ रिलीज, धमाकेदार बीट्स…