Baaghi 4 New Song: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज कौर संधू की अपकमिंग फिल्म बागी 4 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच फिल्म का गाना ‘ये मेरा हुस्न’ रिलीज हो गया है।
Baaghi 4 New Song: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की आने वाली फिल्म Baaghi 4 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच में आ चुका है. इसके अलावा फिल्म के गाने भी रिलीज कर दिए गए हैं. अब इस फिल्म का नया गाना ये मेरा हुस्न जारी हो गया है. जो सोशल मीडिया पर काफी छा रहा है और इस गाने को देखने के बाद दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. इस गाने में एक्ट्रेस हरनाज कौर संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं.
गाना हुआ रिलीज
फिल्म के गाने की बात करें तो हरनाज कौर बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इस गाने में एक्ट्रेस का डांस और एक्सप्रेशन ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा हैं. हरनाज के डांस मूव्ज ने इस गाने को और भी शानदार बना दिया है। एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार दर्शकों को प्रभावित करेगा। इस गाने को शिल्पा राव ने गाया है. यह शिल्पा राव के फैंस के लिए भी एक तरीके से तोहफा है।
ये है फिल्म की स्टारकास्ट
अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो हरनाज के अलावा टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और सोनम बाजवा अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. टाइगर श्रॉफ ने भी इस गाने की छोटी सी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा है कि हर धड़कन के साथ जोश बढ़ाएं. यह मेरा हुस्न गाना रिलीज हो गया है.
फिल्म के ट्रेलर को देखकर बहुत से लोग इस फिल्म की तुलना रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से कर रहे हैं. आखिर फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को इंप्रेस कर पाएगी, यह आने वाले समय में पता चलेगा.