जापानियों में सिंगल रहने का बढ़ रहा चलन, शादी के बाद नहीं करना चाहते सेक्स

टोक्यो। जापान दुनिया के चुनिंदा उन देशों में है, जहां बड़ी संख्या में लोग आजीवन सिंगल ही रहते हैं। अब जापान में शादी करने के बाद भी लोग सेक्स से दूरी बना रहे हैं। इस कारण जापान में बच्चों की जन्म दर में भी गिरावट आ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में उन लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो सिंगल रहना चाहते हैं। इससे जापान की आबादी में बूढ़े होते लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह स्थिति चिंताजनक हैं, इस देश में अहम संकट के तौर पर देखा जा रहा है।

इससे देश की इकोनॉमी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। एक महिला ने बताया कि वे अपनी एक दोस्त को लेकर चिंतित हैं। क्योंकि उनकी दोस्त बच्चा चाहती हैं, लेकिन उनका पति कभी सेक्स करना नहीं चाहता। महिला खुद भी पति और बच्चे चाहती हैं, लेकिन पार्टनर की तलाश पूरी नहीं हो रही है।

रिपोर्ट बताती हैं कि जापान के 25 फीसदी युवा सिंगल ही रहने वाले है, और पूरी जिंदगी शादी नहीं करने वाले है। जापान में पिछले तीन दशक में सिंगल लोगों की आबादी काफी अधिक बढ़ गई है।

2015 में यह भी पता चला था कि 1992 के मुकाबले, देश में 18 से 39 साल के युवाओं में, सिंगल महिलाओं की संख्या 22 लाख अधिक हो गई है और सिंगल पुरुषों की संख्या 17 लाख बढ़ गई है। फिलहाल जापान की कुल आबादी करीब साढ़े बारह करोड़ है।

पांच साल पहले की एक स्टडी में पता चला था कि जापान की हर चार में से एक महिला और तीन में से एक पुरुष 30 साल से अधिक उम्र के होने के बावजूद सिंगल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में वर्जिन लोगों की संख्या भी बढ़ी है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *