स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद, पट्टाया में फायरवर्क्स फेस्टिवल आयोजित

बैंकाक। थाईलैंड के पट्टाया में इंडो-थाई न्यूज़ के तत्वाधान में पर्यटन और योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पट्टाया फायरवर्क्स फेस्टिवल 2020 का आयोजन हुआ।

पट्टाया के सेंट्रल बीच पर योगा रिट्रीट का आयोजन किया गया जिसमें डिवाइन योगा के मास्टर संजीव चतुर्वेदी ने प्रतिभागियों को योग कराया और इससे होनेवाले फायदों के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य पट्टाया में स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुआ आयोजन

पट्टाया फायरवर्क्स फेस्टिवल-2020 में बहुत सारे शो, संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।इस दौरान विभिन्न प्रकार के भोजन का लोगों ने आनंद लिया और आतिशबाजी की।

आयोजकों ने आयोजन में सहयोग के लिए पट्टाया सिटी की लोकल गवर्नमेंट के प्रति आभार जताया।

साथ ही भारत और थाईलैंड के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए थाईलैंड की सरकार का आभार जताया।

आयोजक मण्डल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ‘हम उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं,विशेष रूप से पटाया सिटी स्पेशल लोकल गवर्नमेंट को जिसने हमें इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय पर्यटन का समर्थन करने के लिए आमंत्रित किया।

इसके माध्यम से हमें थाईलैंड में भारत को बढ़ावा देने का अवसर मिला। इस मौके पर फ़र्शद असल ने कहा कि “विभिन्न जनजाति, जाति, धर्म और राष्ट्रीयता वाले लोग एक साथ आ सकते हैं और कुछ असाधारण हासिल कर सकते हैं।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *