
नई दिल्ली। संसद में देश का आम बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के अपने बजट भाषण की शुरुआत में कहा कि कोविड-19 संकट के बाद से अब तक सरकार कई मिनी बजट ला चुकी है।
बजट से जुड़ी खास बातें
- इनकम टैक्स के सेक्शन 80EA के तहत अब छूट को 31 मार्च, 2022 तक लिए गए लोन पर लागू किया जाएगा।
- इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा, मोबाइल और उसके चार्जर महंगे।
- स्टील और लोहे उत्पाद सस्ते।
- 75 साल से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को आईटीआर भरने की आवश्यकता नहीं।
- 75 साल के ऊपर के पेंशनधारियों को टैक्स में छूट।
- विदेशी रिटायरमेंट अकाउंट के सरलीकरण के लिए नियम बनाए जाएंगे।
- एक करोड़ से ज्यादा ऑडिट से छूट मिलेगी।
- जिन एनआरआई को टैक्स भरने में काफी मुश्किलें होती थीं उन्हें इस बार डबल टैक्स सिस्टम से छूट दी जा रही है।
- 75 साल के ऊपर के पेंशनधारियों के विवादों को खत्म करने के लिए समिति का गठन होगा फेसलेस समिति बनाई जाएगी।
- देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का आवंटन।
- गोवा डायमंड जुबली सेलिब्रेशन के लिए 300 करोड़ रुपए।
- असम और पश्चिम बंगाल में टी वर्कर के लिए 1000 करोड़ रुपए।
- वित्तीय घाटा 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान। इसके लिए सरकार को 80 हजार करोड़ की जरूरत होगी, जो अगले दो महीनों में बाजार से लिया जाएगा।
- इमरजेंसी फंड 30,000 करोड़ रुपये।
- वित्तीय वर्ष में खर्च का लक्ष्य 34.5 लाख करोड़ रुपये।
- अगली जनगणना की प्रक्रिया डिजिटल होगी। इसके लिए सरकार 3760 करोड़ रुपये देगी।