पूर्व सीएम कल्याण सिंह का जन्मदिन आज, बधाई देने आवास पर पहुंचे सीएम योगी

लखनऊ। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज पांच जनवरी को 88वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है।  

प्रधानमंत्री ने सुबह फोन करके कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी, जबकि लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके घर पर जाकर शुभकामना प्रेषित की।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि कल्याण सिंह से फोन पर बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनका जीवन जन कल्याण और गरीबों को सशक्त करने के लिए समर्पित  रहा।

उप्र के कायाकल्प की दिशा में उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। मैं उनके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता रहे कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

कल्याण सिंह के 88वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पर जाकर भेंट की और बधाई दी। इस अवसर पर योगी मंत्रिमंडल में मंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्रीराम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *