
मुंबई। आज 1 जनवरी को अभिनेत्री विद्या बालन का जन्मदिन है। विद्या बालन ने 2005 में ‘परिणीता’ के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की थी।
इससे पहले उन्होंने एक टीवी शो ‘हम पांच’ में राधिका माथुर का किरदार निभाकर में खुद की एक पहचान बना ली थी। आज वह नए साल के जश्न के साथ डबल सेब्रेशन करने वाली हैं।
विद्या बालन टीवी शो ‘हम पांच’ में तब शामिल हुई, जब इस शो को ऑन एयर हुए एक साल पूरा हो चुका था। तब तक यह पहले से ही एक बड़ा हिट शो बन चुका था।
विद्या ने बताया कि उनकी मां भी इसकी बड़ी फैन थीं। दरअसल मूल रूप से ‘हम पांच’ में राधिका की भूमिका एक्ट्रेस अमिता नांगिया ने निभाई थी और एक साल बाद इस शो में शामिल हो पाई थी।
विद्या ने बताया यह शो 1995 में पहली बार प्रसारित हुआ था और इस शो की शौकीन होने के नाते मेरी मां हमेशा यह कहती थीं कि वह मुझे ‘हम पांच’ जैसे शो में देखना पसंद करेंगी।
एक साल बाद, मुझे एकता कपूर का फोन आया, जिन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं राधिका माथुर की भूमिका निभाना पसंद करूंगी? उस वक्त मेरी खुशी की कोई सीमा नहीं थी लेकिन मैंने सिर्फ इतना कहा, “श्योर।”
विद्या अब ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘कहानी’ और ‘तुम्हारी सुलु’ जैसी हिट फिल्मों के साथ देश की डिमांडिंग एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। हाल ही में उनकी शकुंतला देवी को लोगों ने खूब पसंद किया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था।