अब दिल्ली में चला योगी सरकार का बुलडोजर, 6 एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त

नई दिल्ली। जो काम दशकों तक कोई सरकार न कर सकी, उसे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कर दिया। यमुना के किनारे ओखला और मदनपुर खादर में सिंचाई विभाग, उप्र की दर्जनों हेक्टेयर जमीन पर वर्षों से भूमाफियों ने अवैध कब्जा कर, उनकी प्लाटिंग भी कर डाली थी।

प्लाटों को बेचकर उनपर निर्माण भी हो गया था। आज उन पर योगी सरकार का बुलडोजर चल गया। इसके पहले वर्षों से लाख शिकायत और मीडिया में खबरों के बावजूद किसी भी सरकार की हिम्मत नहीं होती थी कि राजनीतिक रसूख रखने वाले इन भूमाफियों पर हाथ डालें। बुलडोजर चलाना तो दूर की कौड़ी थी।

दिल्ली स्थित मदनपुर खादर में जलशक्ति सिंचाई विभाग के हेडवर्क्स खण्ड आगरा नहर ओखला  द्वारा  खसरा नंबर -612 की निशानदेही उपरान्त अतिक्रमण हटाये जाने का अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत कुल 6 एकड़ (2.62 हेक्टेयर) जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शीघ्र ही और बड़ी कार्रवाईयां की जाएगी। दिल्ली में सिंचाई विभाग, उप्र की सभी जमीनों को अतिक्रमणमुक्त और अवैधकब्जा मुक्त कराया जाएगा।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *