इन्वेस्ट इंडिया को मिला संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड-UNCTAD) ने इन्वेस्ट इंडिया को संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार 2020 के लिए विजेता घोषित किया है। यह पुरस्कार विश्व की निवेश संवर्धन एजेंसियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्वेस्ट इंडिया को संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि यह पुरस्कार इस बात का सबूत है कि हमारी सरकार भारत को निवेश के लिए दुनिया का पसंदीदा स्थल बनाने और कारोबार करना अधिक सुगम (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

मोदी ने कहा, पुरस्कार समारोह सोमवार को अंकटाड के मुख्यालय जिनेवा में हुआ। यह पुरस्कार दुनिया के निवेश संवर्धन एजेंसियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रतिबिंबित करता है। यह अंकटाड के 180 राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एजेंसियों के कामकाज और गतिविधियों के आकलन पर आधारित है।

अच्छी गतिविधियों को रेखांकित करता है UNCTAD

इस संदर्भ में वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि, ‘अंकटाड, इन्वेस्ट इंडिया में अपनाई गई अच्छी गतिविधियों को रेखांकित करता है।

इसमें व्यापार छूट मंच, विशेष निवेश मंच, वेबिनार (इंटरनेट पर आयोजित कार्यक्रम) श्रृंखला, सोशल मीडिया पर संबंधित गतिविधियों और कोविड-19 से निपटने के उपाय पर जोर शामिल हैं।’

राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी ‘इन्वेस्ट इंडिया’ ने निवेश संवर्धन को लेकर दीर्घकालीन रणनीतियों और गतिविधियों को अंकटाड के उच्च स्तरीय बैठकों में भी साझा किया है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *