Lenovo की स्मार्टफोन बाजार में होने वाली है धमाकेदार एंट्री, किफायती होंगे दाम

Lenovo की इस नई सीरीज का Redmi Note 9 से होगा मुकाबला

नई दिल्ली। Lenovo जल्द ही स्मार्टफोन बाजार में अपने नए फोन की सीरीज लॉन्च कर सकता है। जहाँ उसका सीधा मुकाबला Redmi Note 9 सीरीज के साथ होगा।

Lenovo ने अपने स्मार्टफोन की आगामी सीरीज को लेकर चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टीजर भी जारी किया है।

कहा जा रहा है कि Lenovo की नई सीरीज किफायती होगी जिसकी टक्कर इसी सप्ताह चीन में लॉन्च होने वाले Redmi Note 9 के नए मॉडल से है। टीजर के मुताबिक Lenovo तीन नए बजट फोन बाजार में उतार सकता है जिनमें पतला बेजल मिलेगा।

Lenovo की अपकमिंग सीरीज का नाम 6 हो सकता है, क्योंकि कंपनी ने टीजर के साथ “6 Coming” इस्तेमाल किया है।

गौर करने वाली बात यह है कि रेडमी नोट 9 सीरीज के टीजर के कुछ घंटों बाद ही Lenovo ने भी अपने फोन का टीजर जारी किया है, हालांकि लेनोवो ने फोन की फीचर्स के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी साझा नहीं की है।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लेनोवो Moto G9 Power के री-ब्रांडेड वर्जन को नई सीरीज के तहत लॉन्च कर सकता है।

हाल ही में फोन को US FCC पर मॉडल नंबर XT2091-3 और XT2091-8 के साथ देखा गया है। वहीं टीना सर्टिफिकेशन साइट पर भी Moto G9 Power के नए वेरियंट को देखा गया है जिसका मॉडल नंबर XT2091-7 है।

ऑनलाइन लिस्टिंग के मुताबिक सीरीज के एक फोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले के साथ 5640mAh की बैटरी मिलेगी, वहीं दूसरे फोन में 6.8 इंच की डिस्प्ले के साथ 6000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *