2021 में इस तारीख को है मकर संक्रांति, आठ घंटे का रहेगा पुण्य काल

नई दिल्ली। नए साल 2021 में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसीलिये इसे मकर संक्रांति कहा जाता है।

इस दिन सूर्यदेव की पूजा का विधान है। पौष मास में मनाएं जाने वाले इस पर्व में माघ मास का भी शुभारंभ हो जाता है। इस बार मकर संक्रांति का पुण्य काल आठ घंटे का रहेगा।

सुबह 8.30 बजे से शाम 5.46 तक मकर संक्रांति का पुण्य काल रहेगा। इस काल में किया गया स्नान और दान कई गुणा फल देता है।

इस बार संक्रांति पर ग्रहों का बहुत ही सुखकारी संयोग बन रहा है। चंद्रमा, शनि, बुध और गुरु ग्रह भी मकर राशि में संचरण करेंगे, यही वजह है कि मकर संक्रांति तिथि बहुत ही शुभफलदायी होगी।

मकर संक्रांति 2021 की तारीख

मकर संक्रांति की तारीख हर साल एक ही दिन मनाई जाती है। इस साल 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाई जा रही है।

मकर संक्रांति के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना बेहद पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान देना विशेष फलदायी माना गया है।

इस दिन से सभी शुभ कार्यों पर लगा प्रतिबंध भी समाप्त हो जाता है। उप्र में इस पर्व पर खिचड़ी सेवन और खिचड़ी दान का अत्यधिक महत्व बताया जाता है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *