‘मसाला किंग’ महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन

छवि

नई दिल्ली। ‘मसाला किंग’ महाशय धर्मपाल गुलाटी का आज सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे। मसाले के मशहूर कंपनी एमडीएच (MDH) के मालिक धर्मपाल गुलाटी ने दिल्ली के माता चंदन देवी हॉस्पिटल में आज 3 दिसंबर को सुबह 6 बजे आखिरी सांस ली।

पाकिस्तान से आए थे भारत

महाशय धर्मपाल गुलाटी का जन्म 27 मार्च 1923 में पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था और यहीं से उनके मसाले के कारोबार की नींव पड़ी थी।

कंपनी की शुरुआत शहर में एक छोटे से दुकान से हुई, जिसे उनके पिता ने विभाजन से पहले शुरू किया थ।1947 में देश के विभाजन के समय उनका परिवार दिल्ली आ गया था।

पद्मविभूषण से हो चुके हैं सम्मानित

कारोबार और फूड प्रोसेसिंग में योगदान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले साल महाशय धर्मपाल को पद्मविभूषण से सम्मानित किया था।

महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया ने भी ट्ववीट किया।

मनीष सिसौदिया ने कहा कि वह एक प्रेरणा देने वाले कारोबारी थे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *