दादा बन गए मुकेश अंबानी, बहू श्लोका ने दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के अध्यक्ष मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं।

उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। नौ मार्च 2019 को उनकी शादी हुई थी, जिसके जश्न की चर्चा देश-दुनिया में थी।

अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी प्राप्त है।

उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पोते का स्वागत किया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। नए आगमन ने मेहता और अंबानी परिवार को बहुत खुशी दी है।

इस कपल की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे जो अपने स्टाइल और फैशन को लेकर सुर्खियों में बने रहे। मालूम हो कि आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं।

दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था जो तीन दिन तक चला था। इसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *