नीतीश कुमार का राजनीति से संन्या्स का ऐलान, कहा ये मेरा आखिरी चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने की घोषणा  

पटना। बिहार से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है, विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान मुख्‍यमंत्री और जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नीतीश कुमार ने राजनीति से संन्‍यास का ऐलान कर दिया है।

बिहार में तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। सभी राजनीतिक दल मतदाओं को अपने पक्ष में करने के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं,

यह भी पढ़ें

बिहार चुनाव: कांग्रेस के घोषणा पत्र में वादों की झड़ी, कर्ज व बिजली बिल करेगी माफ

बिहार चुनाव: पीएम मोदी का लालू पर हमला, बोले-पैसा हजम परियोजना खत्म

बिहार के लोगों ने पूरे विश्व को दिया है संदेश: पीएम मोदी

इस बीच नीतीश कुमार ने धमदाहा में एक रैली के दौरान राजनीति से संन्‍यास का ऐलान कर दिया है।

उन्‍होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 मेरा अंतिम चुनाव होगा। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है।

नीतीश कुमार ने किया ये ऐलान

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने धमदाहा में रैली में जनता से कहा कि आप जान लीजिए आज तीसरे चरण के प्रचार का आखिरी दिन है।

अब परसों चुनाव है और ये मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला। अब आप बताइए वोट दीजिएगा न इनको। हम इन्‍हें जीत की माला समर्पित कर दें। बहुत बहुत धन्‍यवाद।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *