क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम सबसे ज्यादा गोल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब तक दागे इतने गोल

मेड्रिड। दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा गोल दागने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बुधवार को जुवेंटस और नापोली के बीच खेले गए सुपर कप फुटबॉल के फाइनल मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक गोल दागा, जो उनके करियर का 760वां गोल था।

इस तरह से उन्होंने जोसेफ बिकान को पीछे छोड़ते हुए फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बिकान के नाम 759 गोल हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ब्राजील के पूर्व महान फुटबॉलर पेले हैं, जिनके खाते में 757 गोल हैं। रोमारियो 743 गोल के साथ चौथे और लियोनल मेस्सी 719 गोल के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

रोनाल्डो ने पांच गोल स्पोर्टिंग लिस्बन, 118 गोल मैनचेस्टर युनाइटेड, 450 गोल रियाल मैड्रिड, 85 गोल जुवेंटस और 102 गोल पुर्तगाल की ओर से खेलते हुए किए हैं।

2002-03 के बीच रोनाल्डो लिस्बन के लिए खेले हैं, जबकि 2003-2009 के बीच वह मैनचेस्टर युनाइटेड टीम का हिस्सा रहे। 2009 से 2018 के बीच रोनाल्डो रियाल मैड्रिड टीम से जुड़े रहे और 2018 से अभी तक वह जुवेंटस के लिए खेल रहे हैं।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *