राहत भरी खबर: कोरोना मामलों में बड़ी गिरावट, 24 घंटों में 31 हजार नए केस

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से जूझ रहे दुनियाभर के वैज्ञानिक सटीक वैक्सीन की खोज में जुटे हुए हैं। भारत के लिए इस भयंकर महामारी के बीच राहत भरी खबर है।

देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट का क्रम जारी है। बीते 24 घंटों में 31,118 नए मामले सामने आए।

इसी के साथ भारत में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 94,62,810 हो गए हैं। वहीं 482 नई मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा 1,37,621 हो गया है।

भारत में फिलहाल कोरोना के 4,35,603 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 41,985 नई रिकवरी के साथ 88,89,585 लोग ठीक होकर अब तक घर जा चुके हैं।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में कमी आने से रिकवरी दर में आंशिक गिरावट दर्ज की गई और यह 93.61 फीसदी रह गई है।

देश में सक्रिय मामलों की दर 4.90 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी महज 1.46 फीसदी पर बनी हुई है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या करीब 1.28 करोड हो गई है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी 38.86 लाख मामले पीछे चल रहा है।

भारत ने देश में संक्रमण फैलने के बाद लगभग छह महीने तक दैनिक नए कोविड-19 मामलों को बढ़ते देखा है।

दैनिक नए मामलों की संख्या 10 सितंबर को 100,000 के निशान से कम थी (जब 99,181 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे)।

इसके बाद अक्टूबर के अंत तक दैनिक नए मामलों में कमी का रुझान कम हो गया और दैनिक नए मामले स्थिर हो गए।

इस सप्ताह के शुरू में दैनिक नए मामलों में काफी कमी आई, मुख्य रूप से सप्ताहांत में किए गए परीक्षणों की संख्या में कमी के कारण।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *