नीतीश कुमार को राजद का ऑफर, तेजस्वी यादव को बनाएं सीएम

पटना। बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने नीतीश कुमार से कहा है कि वो एनडीए को छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो जाएं और तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए।

कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और राजद नेता उदय नारायण चौधरी का यह बयान सामने आने के बाद बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है।

उदय नारायण चौधरी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाया है कि ये लोग बिहार में जदयू और नीतीश कुमार को साइड लाइन करने में जुट गए हैं।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण अरुणाचल प्रदेश में देखा जा सकता है जहां जदयू के सात में छह विधायकों को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।

उन्होंने कहा कि हमें तो यह भी सूचना मिल रही है कि अगले केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को भी शामिल किया जा सकता है।

राजद की तरफ से नीतीश कुमार को दिया गया यह अबतक का सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है। उदय नारायण चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार अगर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाते हैं तो अगले लोकसभा चुनाव में हम उन्हें विपक्ष के नेता के रूप में पूरा समर्थन देंगे।

अरुणाचल प्रदेश के छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने की घटना के बाद बिहार की राजनीति भी गरमाई हुई है। कांग्रेस और राजद मुख्यमंत्री नीतीश और भाजपा नेताओं के रिश्ते पर तंज कसने से नहीं चूक रहे हैं।

वहीं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा लगातार दरकिनार कर रही है।

उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के सामने विरोध दर्ज कराना चाहिए। नीतीश कुमार आगे क्या रास्ता अपनाते हैं, यह तो उन्हीं को तय करना है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *