वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया दु:ख

अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन हो गया है। वह 94 साल के थे।

सोलंकी गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर चार बार आसीन हो चुके थे। वह कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं और वे एक बार भारत के विदेश मंत्री भी रह चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माधव सिंह सोलंकी के निधन पर दु:ख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि माधव सिंह सोलंकी एक दुर्जेय नेता थे। दशकों तक गुजरात की राजनीति में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई है।

माधव सिंह सोलंकी को समाज के प्रति उनकी समृद्ध सेवा के लिए याद किया जाएगा। मैंने उनके बेटे भारत सोलंकी से बात की और शोक प्रकट किया। सोलंकी जी को राजनीति के अलावा पढ़ाई का काफी शौक था।

प्रधानमंत्री ने बताया कि जब भी उनसे मिलने का मौका मिलता था या बातचीत होती थी तो हम किताबों को लेकर बात करते थे। वो हमेशा मुझे अपनी नई बुक के बारे में बताते थे, जो उन्होंने उस दौरान पढ़ी होती थी।

1977 में बने पहली बार मुख्यमंत्री

क्षत्रिय समुदाय से आने वाले सोलंकी पेशे से वकील थे और आणंद के नजदीक बोरसाड कस्बे में उनका जन्म हुआ था। वह 1977 में पहली बार मुख्यमंत्री नियुक्त हुए थे।

इसके बाद 1980 के चुनाव में पार्टी ने उनके नेतृत्व में 182 में से 141 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था।

सोलंकी गुजरात में KHAM थ्योरी के जनक माने जाते थे। KHAM यानी क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम। इसी जातिगत समीकरण के दम पर उन्होंने राज्य में सत्ता हासिल की थी।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *